CBSE 10th Result 2026 Marksheet Download: सीबीएसई 10वीं मार्कशीट डाऊनलोड करने के लिए फटाफट करें यह काम

By
On:
Follow Us

CBSE 10th Result 2026 Marksheet Download: CBSE 10th Result 2026 का रिजल्ट कब आएगा? यही सवाल अभी हर छात्र के मन में है और इसी बीच DigiLocker की तरफ से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस साल कक्षा 10वीं का रिजल्ट अप्रैल में ही जारी करने की तैयारी कर रहा है, जबकि आमतौर पर यह मई में जारी होता था। इस बार करीब 25 लाख छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। छात्र cbse.gov.in और results.cbse.nic.in के साथ-साथ DigiLocker और UMANG ऐप पर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे, लेकिन इसके लिए पहले से तैयारी जरूरी बताई गई है।

CBSE 10th Result Overview 2026

DetailInformation
Exam Dates17 फरवरी – 11 मार्च 2026
Expected Result Dateअप्रैल 2026
Official Websitecbse.gov.in
Result Websiteresults.cbse.nic.in
Total Studentsलगभग 25 लाख (कक्षा 10)
AppsDigiLocker, UMANG
Passing Marks33% प्रति विषय

रिजल्ट से पहले क्या अपडेट आया है

DigiLocker ने CBSE 10वीं के रिजल्ट से पहले छात्रों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है। इसमें छात्रों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट आने का इंतजार न करें बल्कि पहले से अपना DigiLocker अकाउंट बनाकर तैयार रखें। ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द अपना अकाउंट बनाना होगा ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी देरी के मार्कशीट देख सकें।

APAAR ID क्यों है जरूरी

APAAR ID को CBSE और DigiLocker सिस्टम से जोड़ा गया है ताकि छात्रों की डिजिटल मार्कशीट आसानी से उपलब्ध कराई जा सके। जिन छात्रों की APAAR ID पहले से लिंक है, उनकी मार्कशीट सीधे DigiLocker के “Issued Documents” सेक्शन में मिल जाएगी। वैसे देखा जाए तो यह पूरी प्रक्रिया छात्रों के लिए काफी आसान और सुरक्षित बना दी गई है, जिससे उन्हें फिजिकल डॉक्यूमेंट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

रिजल्ट कब तक आ सकता है

CBSE इस बार रिजल्ट जल्दी जारी करने की योजना बना रहा है क्योंकि बोर्ड ने दो सेशन में परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। ऐसे में पहले सेशन का रिजल्ट अप्रैल में जारी किया जा सकता है। सीधी बात करें तो बोर्ड चाहता है कि छात्र जल्दी रिजल्ट देखकर अगले सेशन की तैयारी शुरू कर सकें। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, इसलिए छात्रों को केवल ऑफिशियल अपडेट पर ही भरोसा करना चाहिए। इसके साथ-साथ बता दें सीबीएसई रिजल्ट घोषित करने से पहले डेट का ऐलान नहीं करता है सीबीएसई द्वारा अचानक से रिजल्ट जारी किया जाता है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 14 अप्रैल के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है।

रिजल्ट कहां और कैसे मिलेगा

CBSE 10वीं का रिजल्ट कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें आधिकारिक वेबसाइट के अलावा DigiLocker और UMANG ऐप भी शामिल हैं। गौरतलब है कि रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए DigiLocker जैसे विकल्प छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर, स्कूल कोड, डेट ऑफ बर्थ और एडमिट कार्ड ID की मदद से देख सकते हैं।

मार्कशीट में क्या-क्या चेक करें

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी को ध्यान से जांचना चाहिए। किसी भी प्रकार की गलती आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकती है। आप समझ सकते हैं कि अगर नाम, रोल नंबर या अंक गलत हैं तो एडमिशन या अन्य प्रक्रियाओं में दिक्कत आ सकती है, इसलिए समय रहते इसे सही कराना जरूरी होता है।

  • छात्र का नाम और रोल नंबर
  • स्कूल का नाम और कोड
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक और प्रतिशत
  • पास/फेल स्टेटस

घर बैठे ऐसे देखें चेक करें रिजल्ट

CBSE 10वीं का रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है और छात्र इसे कुछ ही मिनटों में अपने मोबाइल या कंप्यूटर से देख सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आपके पास एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी उपलब्ध हो। बता दें कि रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है और वैकल्पिक प्लेटफॉर्म्स का भी उपयोग किया जा सकता है।

  • सबसे पहले results.cbse.nic.in पर जाएं
  • Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर, स्कूल कोड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें
  • Submit बटन पर क्लिक करें

रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे डाउनलोड करें।