UP Home Guard Admit Card 2026 को लेकर इस समय सबसे ज्यादा सवाल यही है कि एडमिट कार्ड कब जारी होगा। अगर आपने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है तो आपके लिए यह अपडेट काफी काम का है। तारीखें अब साफ हो चुकी हैं और परीक्षा बहुत करीब है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड अब किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है लेकिन एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है किसी भी समय अब बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड रिलीज किया जा सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी जरूरी जानकारी तैयार रखें नीचे दिए गए स्टेप्स से अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा का शेड्यूल
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा अलग-अलग दिनों में और कई जिलों में कराई जाएगी ताकि ज्यादा संख्या में छात्रों को मैनेज किया जा सके। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी यानी OMR शीट पर जवाब भरना होगा। सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे, मतलब हर सवाल के चार विकल्प होंगे। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि OMR शीट में छोटी सी गलती भी नुकसान करा सकती है, इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।
एडमिट कार्ड को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट
एडमिट कार्ड को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद यही है कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते में इसे जारी किया जा सकता है। मान लीजिए परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू हो रही है, तो उससे कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड आना तय माना जा रहा है। कई बार ऐसा भी होता है कि एडमिट कार्ड सिर्फ 3 से 4 दिन पहले जारी होता है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र को सलाह दी जाती है कि रोज आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि कोई अपडेट मिस न हो।
भर्ती में कितनी सीटें हैं और कितना कंपटीशन रहेगा
इस बार UP Home Guard भर्ती काफी बड़ी मानी जा रही है क्योंकि इसमें करीब 41,424 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन का प्रोसेस नवंबर से दिसंबर 2025 के बीच पूरा हुआ था और लाखों छात्रों ने इसमें आवेदन किया है। मान लीजिए अगर एक सीट के लिए 20 से 30 छात्र भी मुकाबले में हैं तो कंपटीशन का लेवल समझा जा सकता है। यही वजह है कि अब आखिरी समय में सही स्ट्रेटेजी और रिवीजन बहुत जरूरी हो जाता है।
परीक्षा पैटर्न समझ लें, तभी बनेगी रणनीति
इस परीक्षा में जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। कुल 100 सवाल होंगे और हर सवाल 1 नंबर का रहेगा, यानी कुल 100 नंबर का पेपर होगा। परीक्षा की अवधि 120 मिनट यानी 2 घंटे तय की गई है। यहां एक जरूरी बात यह है कि OMR शीट में गलत भरने पर जवाब अमान्य हो सकता है, इसलिए जल्दबाजी से बचना जरूरी है। अगर आप समय को सही तरीके से मैनेज करते हैं तो पेपर आसानी से हैंडल किया जा सकता है।
चयन का पूरा प्रोसेस क्या रहेगा
लिखित परीक्षा के बाद चयन का प्रोसेस कई स्टेप में पूरा होगा। इसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) लिया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम होगा। यानी सिर्फ लिखित परीक्षा पास करना ही काफी नहीं है, आपको शारीरिक रूप से भी फिट होना जरूरी है। इसलिए जो छात्र तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दोनों चीजों पर ध्यान देना चाहिए।
परीक्षा से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें
जैसे-जैसे परीक्षा नजदीक आ रही है, छात्रों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आखिरी समय में कोई दिक्कत न आए।
• एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे तुरंत डाउनलोड करें
• एडमिट कार्ड पर सभी जानकारी ध्यान से जांच लें
• एक वैध फोटो आईडी साथ जरूर रखें
• एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचें
• एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाना न भूलें
अभी स्थिति साफ है कि परीक्षा की तारीख तय हो चुकी है और एडमिट कार्ड कभी भी जारी हो सकता है। ऐसे में सबसे सही तरीका यही है कि छात्र अफवाहों से दूर रहें और सिर्फ आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें। तैयारी पर फोकस रखें क्योंकि अब समय बहुत कम बचा है।


